फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   During Dwar Puja, 11 thousand volt electric current landed in DJ, three including two groomsmen died

कौशाम्बी : द्वारपूजा के दौरान डीजे में उतरा 11 हजार वोल्ट का करंट, दो बरातियों समेत तीन की मौत

Sun, 03 Mar 2024 10:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 10:27 AM IST
सार

डीजे में करंट उतरने से डीजे संचालक समेत दो बराती गंभीर रूप से झुलस गए। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे का शिकार हुए दोनों बराती सगे भाई थे।

विज्ञापन
During Dwar Puja, 11 thousand volt electric current landed in DJ, three including two groomsmen died
डीजे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोखराज के उसरापर गांव में शनिवार की रात अगवानी (द्वारचार) के दौरान एचटी लाइन के ढीले तार से डीजे वाहन में करंट उतर आया। करंट से बरात में शामिल दो सगे भाई व डीजे वाहन पर सवार श्रमिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 अन्य बरातियों को झटके लगे।

विज्ञापन




विज्ञापन






उसरापर की रहने वाली अमृता की शादी कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर के रहने वाले पिंटू प्रजापति के साथ तय हुई थी। दो फरवरी की शाम को बस व अन्य चार पहिया वाहनों से पिंटू बरात लेकर पहुंचे थे। दूल्हे के पड़ोसी रवि कुमार (19) पुत्र राम भवन भी अपने छोटे भाई राजेश (18) के साथ बरात आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

During Dwar Puja, 11 thousand volt electric current landed in DJ, three including two groomsmen died
इसी स्थान पर हाईटेंशन की चपेट में आया डीजे। - फोटो : अमर उजाला

नाचते गाते हुए जा रहे थे बराती

 

जनवासा गांव में ही बना था, लेकिन बारिश हो रही थी, इसलिए बरातियों को बस में ही जलपान करा दिया गया था। बारिश रुकने के बाद रात करीब 11 बजे अगवानी हुई। गांव के खड़ंजे पर डीजे वाहन के पीछे बराती डांस करते हुए जा रहे थे। डीजे के साउंड सिस्टम को बारिश से बचाने के लिए चरवा कोतवाली के काजू निवासी श्रमिक सतीश कुमार (19) पुत्र लल्लाराम छाता लेकर खड़ा था।


इस दौरान उसका छाता विद्युत उपकेंद्र राला की एचटी लाइन के ढीले तारों के संपर्क में आ गया। विद्युत सप्लाई चालू होने के कारण डीजे वाहन में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से सतीश के साथ ही डीजे वाहन को पकड़ कर खड़े रवि कुमार और राजेश गंभीर रूप से झुलस गए।

बरात में शामिल करीब 10 अन्य लोगों को भी करंट के झटके लगे, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बिजली की आपूर्ति खुद ब खुद बंद हो गई। बराती अपने वाहन से रवि व राजेश को और डीजे वाहन के साथ आए लोग सतीश को ऑटो से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

वर-वधू ने लिए सिर्फ सात फेरे, नहीं विदा हुई दुल्हन


इस दर्दनाक हादसे के बाद विवाह की सिर्फ रस्म अदायगी भर हुई। वर-वधू ने सात फेरे तो लिए, लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस घटना के लिए दोषी बताया। कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली की लाइन दुरुस्त नहीं कराई गई।


कोखराज के उसरापर में बरात आई थी। डीजे वाहन पर लगे साउंड को भीगने से बचाने के लिए छाता लगाया गया था, इसे सतीश पकड़े था। रास्ते में बिजली के ढीले तार से यह छाता छू गया। इससे करंट उतर आया। करंट लगने से छाता पकड़ कर खड़े सतीश व साउंड के पास खड़े दो अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। - अवधेश विश्वकर्मा-सीओ सिराथू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed