{"_id":"629236816a26ce7afd6612d8","slug":"drug-addict-raped-daughter-case-registered-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"kaushambi News : कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, शराब पीने के बाद बेटी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kaushambi News : कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, शराब पीने के बाद बेटी से किया दुष्कर्म
Sat, 28 May 2022 08:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 08:19 PM IST
सार
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का कहना है उसके पिता को शराब पीने की लत है। आरोप है कि छह मई को उसका पिता शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर में बेटी को अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर एक शराबी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का कहना है उसके पिता को शराब पीने की लत है। आरोप है कि छह मई को उसका पिता शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर में बेटी को अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। लोकलाज के भय से युवती ने यह बात परिवार के अन्य सदस्यों से छिपाए रखी। इसके बाद शराबी आए दिन बेटी को हवस का शिकार बनाने का मौका देखने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन