फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Drinking water supply stalled for three days on Dhata Road, three thousand population upset

कौशांबी: धाता रोड पर तीन हजार की आबादी तीन दिन से पेयजल के लिए तरस रही

Thu, 09 Feb 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 09 Feb 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled for three days on Dhata Road, three thousand population upset
धाता रोड पर तीन हजार की आबादी तीन दिन से पेयजल के लिए तरस रही
विज्ञापन

सिराथू नगर पंचायत की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से ठप है पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ धाता रोड पर करीब तीन हजार की आबादी तीन दिन से पानी के लिए तरस रही है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को पानी का इंतजाम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वार्ड नंबर आठ धाता रोड की आबादी करीब तीन हजार है। पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नगर पंचायत ने कर रखी है। छह महीने पहले ही पाइप लाइन बिछाई गई थी। लोगों का आरोप है कि मानकों की इतनी अनदेखी हुई कि आए दिन कहीं न कहीं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। यही वजह एक बार फिर पेयजल आपूर्ति में बाधा बन गई। विद्युत उपकेंद्र के मोड़ पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण तीन दिन से पेयजल की आपूर्ति ठप है। वार्ड में छह इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इनमें से पांच हैंडपंपों में नगर पंचायत ने सबमर्सिबल पंप लगा दिए हैं। इन्हीं से पानी ढोकर लोग घरों में लाते हैं। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि लगातार नगर पंचायत में शिकायत की जा रही है, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। अफसर आमजन की दिक्कतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कर्मचारी मरम्मत के नाम पर केवल खानापूरी कर रहे हैं। इसका खामियाजा मोहल्ले के लोगों को भुगताना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं। पहले भी पाइप लाइन बिछाने में अनियमितता को लेकर शिकायत की थी, लेकिन अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।-पुष्पेंद्र केसरवानी, अध्यक्ष व्यापार मंडल, सिराथू
----
वार्ड नंबर आठ में पानी की गंभीर समस्या है। तीन दिन से आपूर्ति ठप है। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक सबकी जानकारी में यह मामला है। फिर भी कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।-सचिन केसरवानी, महामंत्री, युवा व्यापार मंडल, सिराथू
------
ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने में मनमानी की गई है। जिसका नतीजा यह है कि आए इन आपूर्ति बाधित रहती है। सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।-सर्वेश साहू, अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल, सिराथू
------
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण वार्ड नंबर आठ में पेयजल आपूर्ति बाधित है। उम्मीद है कि लोगों को जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति होने लगेगी।-मिथलेश केसरवानी, निवर्तमान सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर आठ



कहीं पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने या पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नहीं है। बल्कि मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक में समस्याओं के बारे में पूछा भी था, लेकिन किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।-अनिल कुमार मौर्य, ईओ, नगर पंचायत सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed