{"_id":"69ff81f10e6742f07603d617","slug":"drainage-system-to-be-constructed-in-medical-college-campus-at-a-cost-of-233-crore-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-141067-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 2.33 करोड़ से मेडिकल कॉलेज परिसर में बनेगी जल निकासी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 2.33 करोड़ से मेडिकल कॉलेज परिसर में बनेगी जल निकासी व्यवस्था
Sun, 10 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 10 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल की फोटो। स्रोत: इंटरनेट
मेडिकल कॉलेज परिसर में 2.33 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी जल निकासी प्रणाली और पंप हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद वर्षा का पानी तेजी से बाहर निकलेगा और परिसर में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
यह निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से कराया जाएगा। नई योजना के तहत मजबूत आरसीसी ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा, जिससे पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। साथ ही पंप हाउस के निर्माण से अतिरिक्त पानी को तुरंत बाहर निकाला जा सकेगा।
बरसात के समय जलभराव की की वजह अस्पताल में आने वाले लोगों को समस्या होती थी। आरसीसी ड्रेनेज सिस्टम और पंप हाउस बनने से बरसात के दिनों में मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को राहत मिलेगी। इससे अस्पताल परिसर की स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। -डॉ. हरिओम कुमार सिंह, प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज