फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dr. Sone Lal Patel always struggled for the upliftment of the working class: Pritam

कमेरा समाज के उत्थान के लिए सदैव संघर्षरत रहे डॉ. सोनेलाल पटेल : प्रीतम

Sat, 18 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sone Lal Patel always struggled for the upliftment of the working class: Pritam
मनौरी में डाॅ. सोनेलाल पटेल को शद्धांजलि देते कार्यकर्ता।   संवाद
महमूदपुर मनौरी गांव में शुक्रवार को अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के 16वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी प्रीतम पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल दबे-कुचले, शोषित और वंचित कमेरा वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे।
विज्ञापन

वे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचितों की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा थे जिनका संघर्ष हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने बताया कि डॉ. पटेल व्यवस्था परिवर्तन, दूसरी आजादी, आर्थिक स्वतंत्रता, मतदाता पेंशन, कृषि आयोग के गठन व कृषि को उद्योग का दर्जा दिलाने जैसे मुद्दों पर आजीवन लड़ाई लड़ते रहे।
विज्ञापन

सदियों से पिछड़े कमेरा समाज को उनके हक-अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने पूरा प्रयास किया। वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवतावादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। शोषितों-वंचितों के मसीहा के रूप में विख्यात थे। इसके अलावा देश की दोहरी शिक्षा नीति को समाप्त कर एक समान शिक्षा नीति लागू करने के वे कट्टर पक्षधर थे। इस मौके पर दिरगज कोरी, जावेद आलम सिद्दीकी, हरिश्चंद्र सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed