फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DP line broken due to truck collision, power supply to 70 houses cut off

Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से टूटी डीपी लाइन, 70 घरों की बिजली गुल

Fri, 31 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 31 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
DP line broken due to truck collision, power supply to 70 houses cut off
पश्चिमशरीरा उपकेंद्र के अंबेडकर नगर में डीपी लाइन में टक्कर के बाद जांच करते अवर अभियंता। संवाद
उपकेंद्र के अंबेडकर नगर में बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन डीपी लाइन टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे वार्ड के 70 घरों में बिजली-पानी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

सरिया से लदे ट्रक को मोड़ते समय 11 हजार की डीपी लाइन में टक्कर हो गई। इससे दो खंभे व ट्रांसफाॅर्मर गिर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, बिजली गुल होने के कारण दोपहर से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली गुल रहने से 70 परिवार के लोग परेशान रहे। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। अवर अभियंता जसवंत सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है और खंभा और तार बदलने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed