फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dozens of houses collapsed due to rain, destroyed like household

बारिश से दर्जनों घर ढहे, गृहस्थी का समान नष्ट

Sat, 18 Sep 2021 12:50 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dozens of houses collapsed due to rain, destroyed like household
Dozens of houses collapsed due to rain, destroyed like household - फोटो : KAUSHAMBI
पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते घरों के गिरने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह भी अलग-अलग क्षेत्रों में दर्जनों घर बारिश के चलते आई सीलन से गिर गए। ऐसे में घर में रखी गृहस्थी का तमाम सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। पीड़ितों ने हल्का लेखपाल सहित तहसील प्रशासन को हादसे की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

सदर तहसील के उखैयाखास गांव निवासी नसीर अहमद का घर ढह गया। घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दब गया। इससे उसके परिवार के सामने रहने व खाने-पीने की समस्या आ गई है। इसी तरह भैला मकदूमपुर में मोती, रामदत्त मिश्र, मोनू मिश्र, शीतला प्रसाद मिश्र, दुलारे मौर्य का भी घर गिर गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल राजन सिंह ने नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

इसी तरह नगर पंचायत चरवा के उत्तर थोक, गांधी नगर निवासी सरस्वती प्रसाद, रमा देवी, अरुण कुमार, शर्मिला देवी, सतीश कुमार, प्रेम नारायण आदि का मकान जमींदोज हो गया। वहीं आंबेडकर नगर चरवा खुर्द निवासी बिट्टन देवी, सुनीता देवी, शिव प्रसाद, पंचम लाल, राम चंद्र, नत्थू लाल, मेवा लाल, राम सुमेर, मुन्ना लाल, राम बहोरी, शंकर लाल, केदार नाथ, रुद्र प्रताप, नीलम के मकान ढह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर गिरने से गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। घर गिरने से इनका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। इसी तरह मुख्यालय से सटे असकरनपुर मंगरोहनी गांव निवासी जवाहर लाल का मकान भी गिर गया। मलबे में दबने से गृहस्थी का तमाम दबकर नष्ट हो गया है। बताया जाता है कि जवाहर लाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed