फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DM withheld salaries of health education officers for negligence

Kaushambi News: डीएम ने लापरवाही पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों का रोका वेतन

Tue, 07 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 07 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
DM withheld salaries of health education officers for negligence
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। बैठक में एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) जांच में लापरवाही मिलने पर डीएम ने कड़ा, चायल, नेवादा, सरसवां और सिराथू सीएचसी के बीसीपीएम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों और आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए और आशाओं के साथ नियमित बैठक करके कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और बीसीपीएम का वेतन रोकने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने वीएचएसएनडी सत्रों में लापरवाही करने वाले सभी सीएचओ का एक दिन का वेतन रोकने और रोगी कल्याण समिति के कार्यों में देरी पर सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. हरिओम कुमार सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed