{"_id":"5dd440258ebc3e54ca6418c8","slug":"dm-unhappy-over-poor-sanitation-situation-kaushambi-news-ald2606476137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति पर डीएम खफा
विज्ञापन

डीपीआरओ को दिया गांवों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा के गांवों में सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी खफा हो गए हैं। सहायक विकास अधिकारियों के साथ डीपीआरओ को भी निरीक्षण कर मनमानी करने वाले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। यह भी कहा कि की गई हर कार्रवाई की जानकारी दी जाए। जिलाकारी मनीष कुमार वर्मा के पास जिले के विभिन्न गांवों से आए दिन सफाई व्यवस्था धड़ाम होने की शिकायतें आती हैं। ग्रामीण मुलाकात करके डीएम से बताते हैं कि सफाई कर्मचारी गांव ही नहीं आता है। कुछ जगहों से इस तरह की शिकायतें भी आती हैं कि सफाई कर्मचारी ने किराए पर सहयोगी रख दिया है और वह भी मनमानी पर उतारू है। लगातार मिल रही इस तरह की शिकायतों को लेकर डीएम बिफर गए। मंगलवार को उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी गोपालजी ओझा को भी पत्र भेजकर निर्देशित किया कि वह गांवों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। आरोपी सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। की गई कार्रवाई की जानकारी भी देंगे। डीएम ने चेताया है कि मनमानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ गोपालजी ओझा ने बताया कि सफाई व्यवस्था का निरीक्षण पहले भी किया जाता था। आगे इस काम में और तेजी लाई जाएगी। लापरवाही की शिकायत मिलने पर सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।