{"_id":"69386eb4776f1f31b70804f5","slug":"dm-inspected-the-works-of-kisan-samriddhi-yojana-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133366-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डीएम ने किसान समृद्धि योजना के कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डीएम ने किसान समृद्धि योजना के कार्यों का किया निरीक्षण
Wed, 10 Dec 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
किसान समृद्धि योजना के कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा
- फोटो : सांकेतिक
मंझनपुर। डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को भूमि संरक्षण विभाग की तरफ से पंडित दीन दयाल किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत ग्राम अर्का फतेहपुर में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अवरोध बांध, पेरिफेरल बांध और मार्जिनल बांध सहित सभी निर्माणों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने भूमि संरक्षण अधिकारी से परियोजना चयन के आधार, कार्यों की उपयोगिता और किसानों को होने वाले प्रत्यक्ष लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत कराए जा रहे सभी पक्के कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मौके पर उपस्थित किसानों से जब जिलाधिकारी ने लाभ के बारे में पूछा तो किसानों ने बताया कि अवरोध बांध और अन्य संरचनाओं से खेतों में नमी संरक्षण बढ़ी है, सिंचाई की समस्या कम हुई है और खेती के कार्यों में प्रत्यक्ष लाभ हो रहा है। जिलाधिकारी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ समय से और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा।