फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DM inspected Kubri Ghat with MLA

डीएम ने विधायक संग कुबरी घाट का लिया जायजा

Thu, 23 Jan 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
DM inspected Kubri Ghat with MLA
DM inspected Kubri Ghat with MLA - फोटो : KAUSHAMBI
डीएम ने विधायक संग कुबरी घाट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

सीएम की गंगा यात्रा को लेकर अफसरों ने झोंकी ताकत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सीएम की प्रस्तावित गंगा यात्रा को लेकर अफसरों ने ताकत झोंक दी है। बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल के साथ कड़ा के कुबरी घाट स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सभी संबंधित विभागों के अफसरों को कार्यक्रम स्थल, मां शीतलाधाम एवं कुबरी घाट पर समय से जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास किसी भी तरह से यातायात अवरूद्ध न होने पाए, इसके लिए पार्किंग स्थल चिह्नित। मंच तथा जनसभा स्थल को देखा। सभी स्थानों की साफ-सफाई कराने का निर्देश डीपीआरओ एवं ईओ नगर पंचायत को दिया। सड़कों के किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कड़ाई से रोकथाम करने का निर्देश दिया। पॉलीथिन में बिक्री करन ेवाले लोगों के विरूद्ध जुर्माने एवं जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। चेताया कि किसी भी सूरत में पॉलीथिन नहीं दिखनी चाहिए। विधायक सिराथू ने हनुमान घाट पर रिटर्निंग वॉल एवं सीढ़ियां बनवाने के लिए कहा। डीएम ने इस बाबत संबंधित विभागीय अफसर से कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डीएम ने पानी की बर्बादी रोकने एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सड़क किनारे के टोटियों को खुला नहीं छोड़ने के लिए कहा। बताया कि मां गंगा को निर्मल,अविरल एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 27 से 31 जनवरी तक गंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिले में 30 जनवरी को यात्रा आएगी। इसका मुख्य उद्देश्य ही स्वच्छता है। जनपद में गंगा यात्रा का मुख्य कार्यक्रम कड़ा में होगा। डीएम ने गंगा किनारे स्थित 33 ग्राम पंचायतों के लिए नामित नोडल अधिकारियों को गांवों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, सिराथू के एसडीएम और सीओ, बीडीओ कड़ा के अलावा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी समेत अन्य संबंधित अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed