फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   District hospital doctor operated patient in private hospital

जिला अस्पताल के चिकित्सक ने निजी अस्पताल में किया मरीज का ऑपरेशन

Sat, 11 Jun 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
District hospital doctor operated patient in private hospital
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान बिना स्ट्रेचर के मरीज देख सीएमएस पर भड़की राज्य बाल अधिकार सं? - फोटो : KAUSHAMBI
जिला अस्पताल के पर्चे पर मुफ्त सरकारी इलाज के दावे की शुक्रवार को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य निर्मला पटेल के सामने हवा निकल गई। जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वापस लौट रहीं सदस्य के सामने एक व्यक्ति अपनी पत्नी को कंधे का सहारा देकर अंदर दाखिल हो रहा था तभी निर्मला पटेल वहां रुक गईं। पूछताछ में पता चला कि अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ ने उसका निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने के बाद आज ड्रेसिंग के लिए बुलाया था। अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं होने के कारण उसे इस तरह पत्नी को लाना पड़ा। इस पर सदस्य ने अस्पताल के जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य निर्मला पटेल ने शुक्रवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद वह लौट रहीं थीं तभी भद्दुरपुर गांव का बाबुल अपनी पत्नी मनोरमा को कंधे का सहारा देकर अस्पताल में दाखिल हो रहा था। सदस्य ने उससे पूछताछ की तो मालूम चला कि पिछले दिनों उसकी पत्नी सीढ़ी से गिर गई थी। घटना में उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

यहां चर्चित अस्थि रोग विशेषज्ञ ने ऑपरेशन की बात कही। इसके बाद निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर 22 हजार रुपये लिए गए। आठ दिन पहले हुए ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को उसे चिकित्सक ने ड्रेसिंग के लिए जिला अस्पताल बुलाया था। यहां पर स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण वह पहले पत्नी को गोद में उठाकर अस्पताल गेट तक लाया। बाद में कंधे का सहारा देकर वार्ड तक ले जा रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन

। इस पर आयोग की सदस्य ने सीएमएस सहित जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए चिकित्सा मंत्री से शिकायत करने की बात कही। इससे पहले सदस्य ने पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण कर वहां भर्ती बच्चों को फल वितरित किए। अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

सीडब्लूसी के लोगों की हुई शिकायत
मंझनपुर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य निर्मला पटेल के सामने एक व्यक्ति ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर सीडब्लूसी में काम करने वालों पर गंभीर आरोप लगाया। पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव से आए व्यक्ति का कहना था 20 मई को उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले किशोर ने अश्लील हरकत की। बेटी के शोर मचाने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर 27 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा। छह जून को सीडब्लूसी में आरोपी ने जमानत प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि उस दिन कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं था। पीड़ित अपना बयान देना चाहता था, लेकिन कोई नहीं सुनने वाला था। नतीजतन, आरोपी की जमानत मंजूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed