फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   District Horticulture Officer and Horticulture Inspector were not found in the inspection

Kaushambi News: निरीक्षण में जिला उद्यान अधिकारी और उद्यान निरीक्षक नहीं मिले

Thu, 03 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 03 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
District Horticulture Officer and Horticulture Inspector were not found in the inspection
मंझनपुर। सीडीओ ने बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें न तो उद्यान अधिकारी दफ्तर में मिले और न ही उद्यान निरीक्षक। अन्य कई कर्मचारी भी नदारद रहे। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ ने डीएचओ से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्यालय में केवल वरिष्ठ सहायक जब्बार असगर उपस्थित रहे। जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र राम भाष्कर की कुर्सी खाली मिली। लेखाकार अमरदीप भी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने बताया कि 27 जुलाई को प्रार्थना पत्र देने के बाद उद्यान निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह कार्यालय नहीं आए। उनके प्रार्थना पत्र पर जिला उद्यान अधिकारी न अवकाश स्वीकृत किया और न ही उसका अवलोकन किया। जबकि प्रार्थना पत्र उपस्थित पंजिका में ही रखा है। इससे स्पष्ट है कि जिला उद्यान अधिकारी 27 जुलाई से दफ्तर आए ही नहीं।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका देखने से साफ है कि जिला उद्यान अधिकारी ने अप्रैल और मई माह में एक भी दिन उसका अवलोकन नहीं किया। 13 जून, एक जुलाई को भी उपस्थिति रजिस्टर नहीं देखा गया। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed