फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   distance standard ignored in making examination center

परीक्षा केंद्र बनाने में दूरी के मानक की अनदेखी

Sun, 31 Jan 2021 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
distance standard ignored in making examination center
यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों में दूरी के मानक की अनदेखी
विज्ञापन

जिले में मानक को दरकिनार कर दर्जनों केंद्र 15 से 35 किलोमीटर दूर बना दिए गए
छात्राओं के परीक्षा केंद्र की दूरी अधिकतम पांच और छात्रों की दस किमी होनी चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची में दूरी के मानक की अनदेखी की गई है। दर्जनों ऐसे केंद्र बना दिए गए हैं जिनकी दूरी करीब 15 से 35 किलोमीटर है। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे लेकर विद्यालयों के जिम्मेदार भी परेशान हैं।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के तकरीबन 41 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए जिलेभर में 70 केंद्र बनाए गए हैं। शासनादेश के मुताबिक छात्राओं के परीक्षा केंद्र की दूरी अधिकतम पांच व छात्रों की दस किमी होनी चाहिए, लेकिन 27 जनवरी को परिषद की ओर से सार्वजनिक की गई केंद्रों की अनंतिम सूची में मानक को दरकिनार कर दर्जनों केंद्र 15 से 35 किमी दूर बना दिए गए। सूची में शामिल एसएस इंटर कॉलेज अंदावा का केंद्र करीब 35 किमी दूर देवशरण इंटर कॉलेज देवरा, राजाराम रामसजीवन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उमावि) परई खागल का करीब 30 किमी दूर रणजीत पंडित इंटर कॉलेज शहजादपुर व पं. रामपाल तिवारी इंटर कॉलेज हटवा रामपुर का 20 किमी दूर देवशरण स्मारक देवरा बनाया गया है। इसी तरह एसएसएल इंटर कॉलेज सौरई बुजुर्ग के हाईस्कूल के छात्रों का केंद्र तकरीबन 14 किलोमीटर दूर हनुमान इंटर कॉलेज अजुहा को बनाया गया है। शहीद जैनुद्दीन अजुहा का गांधी मेमोरियल दारानगर, केएस इंटर कॉलेज कानेमई के इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का केंद्र गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज दारानगर, केएस इंटर कॉलेज कानेमई के हाईस्कूल का गंगा प्रसाद साहू देवीगंज, उदय श्याम इंटर कॉलेज सिराथू के हाईस्कूल का 14 किमी दूर दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर अजुहा, हलधर इंटर कॉलेज, नवज्योति इंटर कॉलेज अजुहा, जगजीत सिंह माता यशोदा अजुहा के छात्रों का गंगा प्रसाद देवीगंज केंद्र बनाया गया है। वारसी इंटर कॉलेज काजीपुर का जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अजुहा, गंगा प्रसाद साहू तथा धनपत्ती देवी श्याम नारायण हाईस्कूल का परीक्षा केंद्र धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन को बनाया गया है। जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अजुहा के हाईस्कूल छात्रों का सुशीला देवी इंटर कॉलेज भैरमपुर, हरिओम साहू तथा आदि कुमारी देवी कनवार के छात्रों का धनपत्ती देवी श्याम नारायण इंटर कॉलेज थुलगुला को केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों की आपस में दूरी 15 किमी से ज्यादा है।
विज्ञापन

-------------
145 ने दर्ज कराई आपत्ति, कमेटी करेगी निस्तारण
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची को लेकर डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियों का अंबार लग गया। अंतिम तिथि 30 जनवरी तक 145 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। इनमें सर्वाधिक 75 आपत्तियां तो केंद्रों के बीच दूरी को लेकर है। सीमित संसाधनों के बावजूद अधिक छात्र आवंटन करने पर भी कई विद्यालयों ने भी आपत्ति जाहिर की है। जबकि एक विद्यालय ने तो केंद्र नहीं बनाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इनका कहना है
परीक्षा केंद्रों की दूरी व केंद्र बनाने से जुड़ी 145 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। अब डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी हफ्ते भर के भीतर आपत्तियों का निस्तारण करेगी।
एसके सिंह,डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed