फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Discussed the issues of road repair and traffic management.

Kaushambi News: सड़क मरम्मत और यातायात व्यवस्था के मुद्दे पर की बात

Fri, 19 Jun 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Discussed the issues of road repair and traffic management.
नगर पंचायत कार्यालय सिराथू में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम। संवाद
नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को एसडीएम योगेश कुमार गौड़ की मौजूदगी में व्यापारियों ने मासिक बैठक आयोजित की। बैठक में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र केसरवानी ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे और सड़क किनारे खड़े वाहनों से लगने वाले जाम और व्यापार प्रभावित होने की समस्या उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने निर्धारित स्थान पर टैक्सी व ई-रिक्शा खड़े कराने और प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटाने की मांग की। वार्ड चार के प्रमुख मार्गों पर किए गए अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने परिवहन विभाग की बस स्टैंड भूमि पर अवैध कब्जा हटाने और आयुष चिकित्सालय को जाने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग की मरम्मत कराने की मांग रखी। शिकायतों पर एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए तीन दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने सुरक्षा के मद्देनजर व्यापारियों से दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed