{"_id":"664fdecfcdd2b77c9105f804","slug":"disabled-person-crushed-after-e-rickshaw-overturns-dies-driver-runs-away-leaving-the-vehicle-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112011-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ई-रिक्शा पलटने से दब गया दिव्यांग, मौत, वाहन छोड़ भाग गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ई-रिक्शा पलटने से दब गया दिव्यांग, मौत, वाहन छोड़ भाग गया चालक
Fri, 24 May 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 24 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
मृतक दिव्यांग साजन की फ़ाइल फोटो।
संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज मेला बाग के समीप बृहस्पतिवार दोपहर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार दिव्यांग युवक दब गया और उसकी मौत हो गई।
बदनपुर मजरा पट्टीनरवर गांव निवासी सुशीला के मुताबिक उनके पति साजन लाल (40) दिव्यांग थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह गांव के ही ननकू पाल के ई-रिक्शा पर बैठकर मूरतगंज बाजार सामान खरीदने गए थे। लौटते समय मूरतगंज मेला बाग के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में ई-रिक्शा के नीचे दबकर दिव्यांग साजन की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी पाकर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ई-रिक्शा सीधा करवाकर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।