{"_id":"62e3eeec7269297ee528769b","slug":"diarrhea-spread-in-ahmatia-village-due-to-lack-of-cleanliness-and-cleanliness-kaushambi-news-ald3382357192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमतिया गांव में गंदगी व साफ-सफाई के अभाव में फैला डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमतिया गांव में गंदगी व साफ-सफाई के अभाव में फैला डायरिया
विज्ञापन
कौशाम्बी विकास खंड के अहमतिया गांव में गंदगी व प्रदूषित पानी पीने के कारण लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। गांव में बीमारी से ग्रसित 16 लोगों का इलाज किया जा रहा है। मामले की जानकारी के बाद पंचायतीराज विभाग ने गांव की नाली में दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है।
अहमतिया गांव में इन दिनों उल्टी दस्त के कारण 16 लोग बीमार हैं। एक महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार को जब बीमार लोग सीएचसी कनैली पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक आल्हा प्रसाद सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना गांव जाकर बीमार लोगों का इलाज कर रही है।
जिन लोगों की हालत ज्यादा नाजुक थी उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अधीक्षक ने बताया शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम ने गांव का दौरा किया जहां अंजलि (7) पुत्री फूलचंद्र की हालत नाजुक थी। उसे अस्पताल में भर्ती करइलाज किया जा रहा है। इसके अलावा जिन मरीजों की हालत सामान्य हो गई थी उन्हें छुट्टी दे दी गई है। एक मरीज सुखरानी का इलाज अभी प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
अहमतिया गांव में गंदगी का अंबार था। इसके अलावा लोग जो पानी पी रहे थे वह दूषित था। इसी वजह से गांव में डायरिया फैला था। मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है। फिलहाल, इलाज के बाद बीमार लोग स्वस्थ हो रहे हैं। हालात काबू में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम बराबर गांव जाकर बीमार लोगों का इलाज कर रही है।
आल्हा प्रसाद सिंह, अधीक्षक सीएचसी कनैली