फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dial-112 constable accused of molestation after entering the house in the morning

Kaushambi News: डायल-112 के सिपाही पर आरोप सुबह घर में घुसकर की छेड़खानी

Thu, 27 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 27 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dial-112 constable accused of molestation after entering the house in the morning
चरवा कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 के सिपाही पर घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। विरोध करने पर महिला और उसके पति को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन

चरवा इलाके के पीड़ित युवक ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह घर पर खाना खा रहा था। इसी बीच डायल-112 गाड़ी आकर रुकी।
विज्ञापन

एक सिपाही घर में घुसते हुए गाली देने लगा। आंगन में स्नान कर रही परिवार की एक महिला को बदनीयती से पकड़ लिया।
आरोप है कि घर की अन्य महिलाओं ने विरोध किया तो वह बदसलूकी करने लगा।
पीड़ित युवक ने सिपाही का वीडियो बनाना चाहा तो आरोपी सिपाही धमकाते हुए भाग निकला। पीड़ित ने बताया कि सिपाही उसकी बहन व बहनोई के संपर्क में है। उनके बगल किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई दिन से बहन-बहनोई के बीच इसी सिपाही को लेकर अनबन चल रही है। जिसकी वजह से बहन इन दिनों मायके में ही है। इस बदनीयती से सिपाही मायके में भी आ गया और बदसलूकी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक चरवा जगदीश कुमार ने बताया कि सिपाही ने यदि ऐसी हरकत की है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डायल-112 के प्रभारी राकेश चौरसिया ने बताया कि इसमें कोई दो राय नहीं,आरोपी सिपाही मनबढ़ है। शिकायती पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed