{"_id":"5ea330578ebc3e906c6ee642","slug":"dharmendra-wins-in-online-poster-competition-kaushambi-news-ald274164857","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में धर्मेंद्र ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में धर्मेंद्र ने मारी बाजी
विज्ञापन
Dharmendra wins in online poster competition
- फोटो : KAUSHAMBI
ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में धर्मेंद्र ने मारी बाजी
महामाया डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं में कराई गई थी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लॉकडाउन के दौरान घर में रह रहे राजकीय महामाया डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच कोरोना महामारी से बचने के उपाय विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। विजई प्रतिभागियों को कॉलेज प्रशासन लॉकडाउन के बाद सम्मानित करेगा।
राजकीय महामाया डिग्री कॉलेज में अध्यनरत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। प्रतिभागियों को ऑनलाइन कोरोना से बचने के उपाय विषय पर पोस्टर बनाकर भेजना था। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा निधि ओझा, सोनू केसरवानी, मानसी जायसवाल, दीपिका, तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, चेतना शुक्ला, सत्यम श्रीवास्तव, आलिशा आबिद, पूनम यादव, रजनी अग्रहरि, शिवम, पूनम यादव आदि ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपना पोस्टर व्हाट्सएप के जरिए कॉलेज भेजा। शुक्रवार को प्रतियोगिता के निर्णायक राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार ने विजेताओं के नाम की घोषणा की। जिसमें धर्मेंद्र कुमार को प्रथम, चेतना शुक्ला को द्वितीय और सत्यम श्रीवास्तव व पूनम को तीसरे पुस्कार के लिए नामित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया विजेता छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप के जरिए सूचित कर दिया गया है। लॉकडाउन के बाद उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। डॉ. अनिल ने बताया लॉकडाउन के दौरान छात्र-छात्राओं को इसी तरह का टास्क दिया जा रहा है।