{"_id":"5d7e91438ebc3e93d0284718","slug":"devrani-was-also-sent-to-jail-in-case-of-woman-s-death-kaushambi-news-ald2549789156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में देवरानी को भी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में देवरानी को भी भेजा जेल
विज्ञापन

जिंदा जलाई गई इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगने वाली महिला की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई महिला की देवरानी को भी रविवार सुबह गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया। इसी के साथ जेल भेजे गए आरोपियों की संख्या चार हो गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
करारी निवासी असगर मदनी पूर्व सभासद हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन नसरीन जहां का विवाह करीब 23 साल पहले कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में निसार से हुआ था। वर्ष 2017 में निसार की मौत हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद ससुराली नसरीन को प्रताड़ित करने लगे। उसपर घर छोड़कर भागने का दबाव बनाते थे। नहीं मानने पर अक्सर गाली-गलौज और पिटाई करते थे। नसरीन ने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। इतना बड़ा कदम उठाए जाने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई। परिणाम रहा कि आरोपियों का हौसला बढ़ा रहा। इल्जाम है कि गुरुवार सुबह बेटे अवैश के सामने ससुरालीजनों ने महिला को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। शुक्रवार सुबह एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में महिला की मौत हो गई। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पूर्व चेयरमैन मौला बख्श सहित 12 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। रविवार सुबह मृतका की देवरानी रेहाना को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि महिला ने मृत्यु से पहले दिए गए बयान में जिन्हें भी आरोपी बताया है, उन सभी को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।