फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Development work will be done in Karari town with Rs. 1.14 crore

Kaushambi News: 1.14 करोड़ से करारी कस्बे में कराए जाएंगे विकास कार्य

Fri, 08 Aug 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 08 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Karari town with Rs. 1.14 crore
नेता नगर मोहल्ले की बदहाल नाली।संवाद - फोटो : संवाद
स्थानीय नगर पंचायत के कई मोहल्लों में 1.14 करोड़ की धनराशि से जल्द ही नाली, इंटरलॉकिंग, जलापूर्ति के कार्य कराए जाएंगे। शासन की ओर से मिले बजट के बाद नगर पंचायत ने कार्ययोजना बनाकर डीएम के पास भेज दी है। जिलाधिकारी की अनुमति मिलते ही जलापूर्ति, जल निकासी व्यवस्था के साथ ही स्वच्छता के काम शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन की ओर से नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 15वें वित्त आयोग (टाइड ग्रांट) की प्रथम व द्वितीय किश्त से प्राप्त धनराशि स्वीकृत हुई थी। बजट मिलने के बाद करारी नगर पंचायत ने 63.91 लाख रुपये की लागत से 11 कार्यों का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा है।
विज्ञापन

इसमें नयागंज वार्ड में पांच एचपी का सबमर्सिबल व एक हजार लीटर की पानी टंकी, इंदिरा नगर मोहल्ले में कृष्ण मोहन के घर के पास दो एचपी का सबमर्सिबल लगाने के अलावा नयागंज, हजरतगंज मोहल्ले में जीआई पाइप बिछाया जाएगा। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह के लिए 50 हाथ कूड़ा गाड़ी व दो ई-रिक्शा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारिक बाजार, विभिन्न स्थानों पर 80 लीटर का 300 डस्टबिन, सार्वजनिक स्थानों पर प्रयोग के लिए एक मोबाइल टायलेट, कीटनाशक दवाओं के साथ सिंगल बैरल फाॅगिंग मशीन खरीदी जाएगी। इसी तरह 50.33 लाख की लागत से नौ प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसमें इंदिरानगर, नयागंज, किंगनगर, नेता नगर और कृष्ण नगर मोहल्ले में आरसीसी नाली व इंटरलाॅकिंग कराई जाएगी।



कस्बे में 15वें वित्त आयोग से एक करोड़ 14 लाख 24 हजार की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर डीएम को भेज दी गई है। डीएम की अनुमति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे। - समशाद अहमद, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article