फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Development is far away...the bumps in the road can cause lifelong pain

Kaushambi News: विकास दूर है...सड़कों के हिचकोले दे सकता जीवनभर का दर्द

Thu, 11 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Development is far away...the bumps in the road can cause lifelong pain
सिराथू ब्लॉक के फत्ते का पूरा गांव जाने वाली सड़क पर उखड़े गिट्टी - संवाद
मोहम्मदपुर अनेठा से फत्तू का पूरा गांव की सड़क जर्जर हो गई है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा होने से लोग सफर करते समय हिचकोले खा रहे हैं। 15 वर्ष पूर्व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 25 लाख रुपये से एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया था। आज स्थिति यह है कि इस रास्ते के गड्ढे लोगों को जीवनभर का दर्द दे रहा है।
विज्ञापन

मोहम्मद पुर अनेठा गांव से मजरा फत्तू का पूरा की ओर जाने के लिए बने कच्चे मार्ग पर 15 वर्ष पूर्व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने पक्की सड़क बनवाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बनने के बाद आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के दौरान हर साल मिट्टी कटान होने के साथ ऊपरी सतह बह जाती है। ऐसे में गिट्टी उखड़ कर बिखर गई है और मार्ग में सौ से अधिक गड्ढे हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस रास्ते से रामसहायपुर, लंगड़ाहार, विविनिहापुर, कूरामुरीदनपुर, पहाडपुर और पइंसा आदि गांवों से सैकड़ों लोगों का रोजाना आवागमन होता है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर साइकिल व बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण पंचम लाल, दिनेश कुमार, लालमन और विनोद आदि लोगों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों व मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया। बावजूद इसके जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
-गांव से मजरे तक पहुंचाने के लिए बनाई गई सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ऐसे में सड़क गड़्कायुक्त हो गई है। ऐसे में राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -ओम प्रकाश


-गांव को जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण के बाद मरम्मत की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। बदहाल सड़क होने के चलते लोगों को आवागमन करना खतरे से कम नहीं है। -इरफान अहमद


जर्जर हो चुके मार्ग मरम्मत के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। ऐसे में नवीनीकरण का कार्य जिला पंचायत व मंडी परिषद से कराया जाता है। खराब हो चुकी सड़क की जांच करने के बाद पत्र भेजा जाएगा।--सौरभ चतुर्वेदी सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग

सिराथू ब्लॉक के फत्ते का पूरा गांव जाने वाली सड़क पर उखड़े गिट्टी - संवाद

सिराथू ब्लॉक के फत्ते का पूरा गांव जाने वाली सड़क पर उखड़े गिट्टी - संवाद

सिराथू ब्लॉक के फत्ते का पूरा गांव जाने वाली सड़क पर उखड़े गिट्टी - संवाद

सिराथू ब्लॉक के फत्ते का पूरा गांव जाने वाली सड़क पर उखड़े गिट्टी - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed