{"_id":"5f0a0d088ebc3e63df421447","slug":"deputy-cm-keshav-s-brother-s-facebook-account-hacked-kaushambi-news-ald280720696","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव के भाई का फेसबुक अकाउंट हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव के भाई का फेसबुक अकाउंट हैक
विज्ञापन
Deputy CM Keshav's brother's Facebook account hacked
- फोटो : KAUSHAMBI
डिप्टी सीएम केशव के भाई का फेसबुक अकाउंट हैक
- बदमाशों की तलाश में जुटा साइबर सेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर । प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भाई का शनिवार सुबह साइबर बदमाशों ने फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। हैकरों ने उनके मित्रों से रुपयों की डिमांड भी की। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। साइबर सेल ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मूलत: सिराथू कस्बे के रहने वाले हैं। उनके भाई राजेन्द्र प्रसाद मौर्य इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी करते हैं और सिराथू में ही निवास करते हैं। शनिवार सुबह साइबर बदमाशों ने राजेन्द्र का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद उनके दोस्तों तथा रिश्तेदारों से अलग-अलग काम बताकर मैसेंजर पर रुपयों की मांग शुरू कर दी। कुछ लोगों से इसकी सूचना राजेन्द्र को दी। राजेन्द्र ने फेसबुक पर ही पोस्ट करके सभी को अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। यह भी लिखा कि कोई रुपये मांगे तो कतई नहीं दें। राजेन्द्र ने फिलहाल संबंधित कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। उन्होंने फोन से एसपी को साइबर बदमाशों की करतूत से अवगत करा दिया है। इसकी पुष्टि राजेन्द्र ने खुद की है।
-----
इनका कहना है
प्रकरण संज्ञान में आया है। साइबर सेल को बदमाशों का सुराग लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेेजा जाएगा।
अभिनंदन-एसपी