फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demand for seasonal fruits has risen with the onset of summer.

Kaushambi News: गर्मी के साथ बढ़ी मौसमी फलों की मांग

Sun, 10 May 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 10 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for seasonal fruits has risen with the onset of summer.
मंझनपुर चौराहे स्थित फल की दुकान से लीची खरीदती महिला। संवाद
गर्मी बढ़ते ही मौसमी फलों की मांग भी बढ़ती जा रही है। बाजार में नारियल पानी, कीवी और लीची की बिक्री में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके चलते इन फलों के दामों में भी उछाल आया है।
विज्ञापन


मंझनपुर चौराहे में फल बेचने वाले इरफान ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ग्राहक नारियल पानी और कीवी अधिक खरीद रहे हैं। लोग इन्हें स्वास्थ्य और ताजगी के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, फल विक्रेता अख्तर ने कहा कि पहले नारियल पानी 60 रुपये प्रति नारियल था जो अब बढ़कर 70-80 रुपये प्रति नारियल और कीवी पहले 25 रुपये प्रति पीस थी अब 35-40 रुपये प्रति पीस बिक रही है।
विज्ञापन



लीची के बारे में रमजान अली ने बताया कि बाजार में मई से लीची आने लगी है। यहां पर बिकने वाली लीची पश्चिम बंगाल से आ रही है, शुरुआती दिनों में इसका दाम अधिक रहता है और कुछ ही ग्राहक इसे खरीदते हैं। फिलहाल 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लीची बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed