फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Delivery boy held hostage by youths in a car and demanded ransom

Kaushambi News: डिलेवरी बॉय को कार सवार युवकों ने बनाया बंधक, मांगी रंगदारी

Tue, 03 Jun 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 03 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy held hostage by youths in a car and demanded ransom
डिलीवरी ब्वॉय को बंधक बनाकर दो दिन तक घुमाने व रंगदारी मांगने के आरोपी। स्रोत: पुलिस मीडिया स
हरियाणा से कमाई कर घर लौट रहे डिलेवरी बॉय को कार सवार अपहृताओं ने शुक्रवार रात प्रयागराज जंक्शन से बुलाकर अपनी कार में बैठाया और दो दिन तक घुमाते रहे।
विज्ञापन

इस बीच उससे 20 हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी गई। इसके बाद नशीला सिगरेट पिलाकर मंझनपुर के महाराजा होटल में डिलेवरी बॉय को बंधक बनाया।
रविवार सुबह युवक ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। मंझनपुर पुलिस ने होटल में छापा मारकर चारों युवकों को पकड़ लिया। कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के नवाबगंज अंतर्गत मंसूराबाद आनापुर निवासी आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि वह हरियाणा में रहकर स्विगी में डिलेवरी बॉय का काम करता है। घर आने के लिए वह शुक्रवार रात प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन से उतरा। रात अधिक होने के कारण कोई साधन नहीं मिला। इस पर प्रयागराज के सुलेमसराय अंतर्गत न्याय बिहार काॅलोनी निवासी साथी आयुष शुक्ल से फोन पर बात की। आयुष ने उसे मुंडेरा मंडी के गेट-1 पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श पहुंचा तो उसकी कार में धूमनगंज प्रीतम नगर के घूंघट गली निवासी लक्ष्य सोनी, गंगा बिहार काॅलोनी ट्रांसपोर्ट नगर धूमनगंज के हिमांशू तिवारी व प्रीतम नगर निवासी विभम मिश्र बैठे मिले। आदर्श को कार में बैठाकर चारों युवक पेट्रोल पंप ले गए।
उसके रुपये से ही तेल डलवाया। इसके बाद संगम लेकर गए। स्नान के बाद एक घर में ले गए। वहां सारा दिन सोने के बाद चारों आदर्श को कार में बैठाकर कौशाम्बी की तरफ घुमाने ले आए। उससे कुल 54 सौ रुपये खर्च कराए।
आदर्श का आरोप है कि रुपये खत्म होने की बात कहने पर युवकों ने उससे 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। आयुष ने 32 बोर का पिस्टल कनपटी पर सटाकर गोली मारने की धमकी दी और रुपये देने के बाद ही छोड़ने की बात कही।

इस बीच युवकाें ने आदर्श को नशीली सिगरेट पिलाई और रविवार की आधी रात मंझनपुर के महाराजा होटल में दो कमरे किराए पर लेकर ठहरे। इस बीच मौका पाकर सुबह करीब छह बजे आदर्श भाग निकला।
मंझनपुर इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने होटल में छापा मारकर चारों को हिरासत में लिया। उनके पास से 32 बोर की एक पिस्टल, कार व दो मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed