{"_id":"5bbcfa7e867a55285874f72d","slug":"deities-worried-about-goddess-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी भक्तों पर पथराव बिगड़ते बचा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी भक्तों पर पथराव बिगड़ते बचा माहौल
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंइसा (कौशाम्बी)। दुर्गा प्रतिमा को स्थापना के लिए ले जा रहे लोगों पर मंगलवार की शाम दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना पर एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। हंगामा करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर गई है।
पइंसा में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए ले जा रहे थे। शाम पांच बजे जैसे ही लोग प्रतिमा लेकर इमामबाड़े के पास पहुंचे तो दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोग भी उग्र हो गए, लेकिन बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना से नाराज भक्तों ने प्रतिमा को उसी स्थान पर रख दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस और प्र्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पइंसा विजय कुशवाहा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्य व सीओ राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वे लोग प्रतिमा लेकर पंडाल में चले गए। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस बाबत एसडीएम का कहना है कि जिन लोगों ने उपद्रव किया हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।