फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Defeating all difficulties, farmer's daughter collects medals

Kaushambi News: मुश्किलों को हराकर किसान की बेटी ने मेडल के लगाए ढेर

Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Defeating all difficulties, farmer's daughter collects medals
मंझनपुर। परिवार के सामने आर्थिक संकट। जूते और ट्रैकसूट के लिए इंतजार। फिर भी हार न मानी। मुश्किलों से जूझते हुए मेडल के ढेर लगा दिए। यह कहानी है विदेश में देश नाम रोशन करने वाली किसान की एथलीट बेटी सुनीता की।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लॉक के बरई बंधवा की रहने वाली सुनीता देवी ने कुवैत में हुई यूथ एशिया चैंपियनशिप-2022 में तीन किलोमीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। वह बताती हैं कि पिता चुन्नी लाल किसान हैं। यहां तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह है कि पिता से अभ्यास के लिए जूते और ट्रैकसूट मांगों तो वह भी मिलने में कई-कई दिन लगते थे। परिजन अपने खर्चों में कटौती करके उनकी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। यहां तक कि पिता को मजदूरी भी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

------

कब और कहां जीता मेडल

प्रतियोगिता - वर्ष - स्थान - दौड़ - मेडल
यूथ एशिया चैंपियनशिप - 2022 - कुवैत - तीन किमी - सिल्वर
यूथ नेशनल चैंपियनशिप - 2022 - भोपाल - तीन किमी - गोल्ड
जूनियर नेशनल चैंपियनशिप - 2021 - गुवाहटी - दो किमी - गोल्ड
क्रॉस कंट्री नेशनल चैंपियनशिप - 2022 - चंडीगढ़ - दो किमी - गोल्ड
नार्थ जोन नेशनल चैंपियनशिप - 2021 - मेरठ - दो किमी - गोल्ड
रिलायंस नेशनल चैंपियनशिप - 2019 - मुंबई - दो किमी - गोल्ड
रिलायंस नेशनल चैंपियनशिप - 2019 - मुंबई - रिले रेस - गोल्ड


ओलंपिक में गोल्ड जीतने का लक्ष्य

सुनीता का कहना है कि विदेश में मेडल जीतने के बाद भी अब तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। फिर भी तैयारी में कोई कमी नहीं है। अब ओलंपिक में खेलकर देश के लिए मेडल जीतने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed