फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of three infected including woman, 21 new positives found

महिला समेत तीन संक्रमितों की मौत, 21 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 14 May 2021 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Death of three infected including woman, 21 new positives found
दोआबा में संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई है, लेकिन संक्रमितों के मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार को भी कोरोना पीड़ित महिला समेत तीन की मौत हो गई। वहीं, 21 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। सभी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि तीन दिन पहले कोरोना के मिलते-जुलते लक्षण वाले एक मरीज का स्वाब सैंपल कोविड जांच के लिए आरटीपीसीआर भेजा गया था। साथ ही लक्षण के आधार पर कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। जहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मृतक कोविड पॉजिटिव निकला। इसके अलावा शुक्रवार को ही कोविड एल-2 में भर्ती 45 वर्षीय महिला एवं 35 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1916 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। एंटीजेन टेस्ट और लैब से आई रिपोर्ट में जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 21 लोग पॉजिटिव निकले। अच्छी बात यह रही कि इस बीच 20 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 176 हो गई है। इनमें से 134 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि, गंभीर रूप से पीड़ित 42 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1812 ने लगवाया कोरोना का टीका
डीएम अमित कुमार सिंह की सख्ती का असर वैक्सीनेशन पर दिखने लगा है। जिलाधिकारी के फरमान पर गांव-गांव चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के कारण लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार की शाम पांच बजे तक 1812 लोग केंद्रों पर पहुंच गए। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि इनमें से 383 को प्रथम डोज और 1429 द्वितीय डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed