फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of one by cold

कातिल ठंड ने ली एक और जान, कोहराम

Thu, 21 Dec 2017 10:32 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
द्वाबा में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आने से बुधवार की रात भी डोरमा गांव के एक गरीब मजदूर की जान चली गई। सूचना के बाद पहुंचे तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को राशन, कंबल मुहैया कराया। घर के मुखिया की मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


जिले में हफ्ते भर से ठंड का कहर जारी है। रोजाना कोई न कोई इसकी जद में आकर मौत का शिकार हो रहा है। बुधवार की रात सिराथू तहसील के डोरमा गांव में दिव्यांग बचान शर्मा (55) भी ठंड की चपेट में आ गया। उसकी हालत गंभीर हो गई। घर से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद दूसरे दिन गुरुवार को गांव पहुंचे नायब तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल ने पीड़ित परिवार को चार कंबल के साथ ही 20-20 किलो गेहूं,चावल मुहैया कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed