{"_id":"5dffc0118ebc3e87ca32ef7c","slug":"deadly-cold-three-people-dead-kaushambi-news-ald263696115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुई ठंड, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुई ठंड, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
Deadly cold, three people dead
- फोटो : KAUSHAMBI
जानलेवा हुई ठंड, तीन लोगों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी ठंड जानलेवा हो चुकी है। इससे जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। सर्दी के कारण सड़कों पर सन्नाटा है। ठंड से बचने के लिए गरीब अलाव ताप रहे हैं। मौत से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के नउवापुर निवासी अभय पुत्र स्व. जगन्नाथ की ससुराल अरई सुमेरपुर में थी। अभय ससुराल में रहता था। रविवार सुबह अभय के पेट में अचानक दर्द उठा। जानकारी होने पर परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण ठंड लगना बताया। हादसे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर राजस्व विभाग के अफसरों ने जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरायअकिल संवाददाता के मुताबिक चायल तहसील के पूरे बुआराम गांव निवासी रमेश सिंह (50) पुत्र रघुराज सिंह किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रमेश के घरवालों का कहना था कि शनिवार रात वह खाना-पीना खाकर कमरे में सोने चला गया था। रात में लघुशंका के लिए उठा तो अचानक उसके सीने व पेट में तेज दर्द उठने लगा। रमेश ठंड के कारण कांप रहा था। घरवाले उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसी तरह चायल तहसील के ही उजैहिनी खालसा गांव का राम लाल कुशवाहा पुत्र स्व. पंचम लाल रविवार सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान ठंड लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान रामलाल की मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अकेला घर का कमाने वाला था। वह अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है।
---
ऐसे कर सकते हैं बचाव
मंझनपुर। गेहूं की फसल में सिंचाई का वक्त है। ऐसे में किसान खेत में काम करते हैं। ठंड जानलेवा साबित हो रही है। इसे लेकर जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि किसान खेत में काम करने के दौरान किनारे पर अलाव जलाने की व्यवस्था करें। बीच-बीच में आकर वह हाथ सेंके। खाली पेट खेत में काम नहीं करें। गर्म कपड़े पहने और पानी में भीगने से बचाव करें।