फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of young man murdered and thrown in field

Kaushambi News: युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Wed, 27 Sep 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man murdered and thrown in field
गनपा गांव में युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़      संवाद
युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव
विज्ञापन

-सैनी कोतवाली के गनपा गांव में मिला शव, शिनाख्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गांव स्थित खेत में मंगलवार को युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।

गनपा गांव के धर्मराज के तिलहन के खेत में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। धर्मराज की बहू शीला पत्नी मिथलेश मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी तभी उसने शव देखा। शव देख उसके होश उड़ गए। घर आकर उसने तत्काल मामले की जानकारी परिजनों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की जुट गई। सूचना पर सीओ सिराथू सैनी कोतवाली पुलिस व फोरेसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों से युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, शिनाख्त नहीं हो सकी। जांच करते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा का कहना है कि युवक की हत्या सिर पर धारदार हथियार से वार कर की गई है। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए है। शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गनपा गांव में युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़      संवाद

गनपा गांव में युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़      संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed