फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dead body of the nephew of the media in-charge of MLA Sanjay Gupta was found on the side of the road, police engaged in investigation

सनसनी : विधायक संजय गुप्ता के मीडिया प्रभारी के भतीजे का सड़क के किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Jan 2022 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 05:47 PM IST
सार

कोखराज कोतवाली के चकमाहपुर गांव का सतेंद्र सिंह यादव ( 20) भाजपा विधायक संजय गुप्ता के मीडिया प्रभारी का भतीजा था। वह करारी कोतवाली के अवाना आलमपुर गांव में अपने मौसी के घर पर रहता था।

विज्ञापन
dead body of the nephew of the media in-charge of MLA Sanjay Gupta was found on the side of the road, police engaged in investigation
Crime Scene

विस्तार

स्थानीय कोतवाली के फरीदनपुर गांव के समीप शनिवार रात एक युवक संदिग्ध हालत में सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला। वह अपनी मौसी के घर से बाइक लेकर निकला था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रही थी तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। मृतक चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता के मीडिया प्रभारी सूरज यादव का भतीजा है। युवक की मौत हादसे में हुई या फिर किसी ने उसकी हत्या की? इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने घटना को हादसा मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के चकमाहपुर गांव का सतेंद्र सिंह यादव ( 20) भाजपा विधायक संजय गुप्ता के मीडिया प्रभारी का भतीजा था। वह करारी कोतवाली के अवाना आलमपुर गांव में अपने मौसी के घर पर रहता था। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह मौसी के घर से बाइक लेकर निकला। इसके बाद वह फरीदनपुर गांव के पास वह एक गड्ढे में बेहोसी की हालात में गिरा मिला। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना के बाबत पुलिस को खबर दी।

विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय गई जान
सूचना पर पहुंची पुलिस सत्येंद्र को जख्मी हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को खबर दी तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना को हादसा मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत करारी के इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। परिवार के लोगों की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण जो भी होगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

आखिरी बार फोन पर किससे सतेंद्र की हुई थी बात
सतेंद्र ने शनिवार को मौसी के घर से निकलने के पूर्व फोन पर करीब 37 मिनट तक किसी से बात की थी। सतेंद्र की बात फोन पर किससे हुई है। यह नही पता चल सका है। फोन पर बात करने के बाद सतेंद्र किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद फरीदनपुर के पास लोगों ने उसे बेहोशी के हालात में पड़े देखा था। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। इसे लेकर तमाम तरह-तरह की चर्चा है।

विधायक के करीबियों पर  लगातार हो रहे हमले
कुछ दिन पहले चायल विधायक संजय गुप्ता के बहनोई पर प्रयागराज में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाई थी। हमले में विधायक के बहनोई के भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में विधायक के बहनोई सहित दो लोग जख्मी है। उनका इलाज कराया जा रहा है। अब विधायक के मीडिया प्रभारी के भतीजे की संदिग्ध हालत में हुई मौत ने तमाम तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed