{"_id":"656352f034485a0b770ae068","slug":"dead-body-of-teenager-found-hanging-on-a-tree-accused-of-murder-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-5574-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप
Sun, 26 Nov 2023 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 26 Nov 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
मृतक लक्ष्मी देवी की फाइल फोटो
पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप
- मंझनपुर कोतवाली के नेम का पुरवा गांव की घटना
फोटो नं-30
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली के नेम का पुरवा गांव में रविवार भोर एक किशोरी का शव घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। किशोरी के पिता ने बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
नेम का पुरवा गांव की लक्ष्मी देवी (17) पुत्री अमृत लाल रविवार की भोर संदिग्ध दशा में लापता हो गई। भोर में अचानक बेटी को बिस्तर से गायब देख परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि गांव के समीप आम की बाग में किशोरी का शव पेड़ पर लटक रहा है। परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। किशोरी के पिता ने बेटी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।