{"_id":"6144e8b38ebc3ef2c0715759","slug":"dead-body-of-farmer-missing-from-home-fear-of-murder-kaushambi-news-ald3160447183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता किसान का गड्ढे मेें मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता किसान का गड्ढे मेें मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
Dead body of farmer missing from home, fear of murder
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के भोला चौराहे के समीप शुक्रवार सुबह एक ईंट भट्ठे के पास एक किसान का शव गड्ढे में पड़ा मिला। शुक्रवार गांव के लोग शौच के लिए निकले तो शव देखा। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
कड़ा कोतवाली के अलावलपुर टिकरी गांव निवासी मेवालाल सरोज (60) किसानी करता था। बृहस्पतिवार शाम वह घर से साइकिल लेकर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने भोला चौराहे के समीप एक गड्डे में अर्धनग्न शव देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश बाहर निकलवाई।
काफी देर बाद शव की पहचान हुई। घरवालों के मुताबिक रात घर वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका पता नहीं चला। जिस जगह पर मेवालाल का शव पड़ा था, उससे कुछ ही दूरी पर उसकी साइकिल, लुंगी व चप्पल पड़ी मिली। सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है कि हो सकता है कि मेवालाल नशे में रहा हो। शौच के लिए साइकिल व लुंगी दूर रखने के बाद वह शौच के लिए गया होगा। पानी में पैर फिसलने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। फिलहाल परिजनों की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।