{"_id":"61dc39ccbaccbb60cb49b0ec","slug":"dead-body-of-elderly-missing-from-home-found-in-well-kaushambi-news-ald324654418","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता बुजुर्ग का कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता बुजुर्ग का कुएं में मिला शव
विज्ञापन
कोतवाली के देवीगंज बाजार में रविवार शाम लापता बुजुर्ग का कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह अपने भाई-भतीजों के साथ रहता था। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। भतीजे ने हादसे की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवीगंज बाजार निवासी राम औतार (65) अपनी पत्नी व बच्चों से अलग भतीजे गोलू के साथ रहता था। राम औतार की पत्नी व बच्चे काफी पहले से ननिहाल नरसिंहपुर कछुवा में रहते हैं। गोलू के मुताबिक रविवार शाम राम औतार बिना से कुछ बताए कहीं चले गए।
देर रात तक वह वापस नहीं लौटे तो गोलू व उसके परिवार के सदस्यों ने मोहल्ले के लोगों के साथ खोजबीन शुरू की। इसके बाद भी राम औतार का कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं के चबूतरे पर राम औतार की चप्पल पड़ी मिली। लोगों ने कुएं के अंदर झांककर देखा तो राम औतार का शव पानी में उतराता दिखा। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह व इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने गोलू की तहरीर पर घटना को हादसा मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, राम औतार के मौत की खबर उसकी ससुराल नरसिंहपुर कछुवा में भी दी गई। इसके बाद भी न तो उसकी पत्नी पहुंची और न ही बेटा राजू। सीओ का कहना है कि घटना फिलहाल हादसा लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।