{"_id":"622f3aa6b8633307620b5e19","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-left-home-for-ahmedabad-was-found-hanging-outside-the-village-kaushambi-news-ald3288127160","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से अहमदाबाद के लिए निकले युवक का गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से अहमदाबाद के लिए निकले युवक का गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के भखंदा उपरहार गांव के बाहर सोमवार सुबह एक युवक का बगीचे में फंदे पर लटकता शव मिला। मृतक अपने साथियों के साथ रविवार को अहमदाबाद जाने की बात कहकर निकला था। शव मिलने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता ने बेटे को अगवाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भखंदा उपरहार गांव निवासी अर्जुन सिंह किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब उनका बेटा प्रिंस सिंह (23) घर से साथियों के साथ अहमदाबाद नौकरी करने जाने की बात कहकर निकला था। आरोप है शाम को प्रिंस के एक साथी का फोन उसकी बेटी के मोबाइल पर आया और सोमवार सुबह तक गुड न्यूज मिलने की बात कहकर फोन काट दिया गया।
जिससे घरवालों ने परेशान होकर प्रिंस के मोबाइल पर फोन लगाना शुरू किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद बताने लगा। सोमवार सुबह उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव से एक किमी दूर आम के पेड़ पर प्रिंस का शव फंदे पर लटक रहा है। सूचना पाकर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। परिजनों की सूचना पर सीओ चायल श्यामकांत व इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने लिए। अर्जुन सिंह का आरोप है कि प्रिंस के साथियों ने ही अपहरण करके उसकी हत्या करके शव पेड़ पर लटका दिया है और उसे आत्महत्या का रूप दे दिया है। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की रही चर्चा
प्रिंस की मौत के बाद गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चा रही। ग्रामीणों के अनुसार प्रिंस का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग है। इसकी जानकारी दोनों के परिवार के अलावा गांव के अन्य लोगों को भी थी। चर्चा रही कि खुदकुशी या हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग कारण हो सकता है। फिलहाल, परिजन या पुलिस कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
भखंदा उपरहार गांव में एक युवक के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात पता चली। मौके पर जाकर जांच की गई। फिलहाल, प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।
श्यामकांत, सीओ चायल