{"_id":"5ddc2c728ebc3e54d3465de8","slug":"daroga-line-spot-enjoying-dance-during-duty-kaushambi-news-ald2611757111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान डांस का लुत्फ उठाने वाला दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान डांस का लुत्फ उठाने वाला दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए कोतवाली से निकले एक दरोगा को नर्तकी का डांस देखना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
कौशाम्बी कोतवाली में तैनात दरोगा अभिषेक राय छह महीने पहले महेवाघाट कोतवाली में थे। 22 नवंबर को अभिषेक ने कोतवाली में अपराधियों की सुरागसी व धरपकड़ के लिए रवानगी की। इसके बाद वह महेवाघाट इलाके के निगहा गांव आ गए। यहां एक भोज का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में नर्तकी की व्यवस्था थी। दरोगा ने मंच के समीप कुर्सी पर बैठकर डांस का लुत्फ उठाया। दरोगा के सामने ही लोग स्टेज पर चढ़कर नर्तकी के साथ नाचते रहे, लेकिन कोई गुरेज नहीं किया। लोगों ने पैसा भी खूब लुटाया। दरोगा के सामने ही सैकड़ों राउंड फायरिंग भी की गई। बताया जाता है कि जिले में लागू धारा-144 का भी दरोगा ने ख्याल नहीं किया। दरोगा की इस मस्ती का रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस बाबत अमर उजाला ने सोमवार के अंक में खबर प्रकाशित की। इसको संज्ञान में लेकर एसपी अभिनंदन ने वीडियो की जांच के बाद दरोगा अभिषेक राय को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि धारा 144 लागू होने के बाद फायरिंग मामले में कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई नहीं होना, इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि उपनिरीक्षक अभिषेक राय को लाइन हाजिर किया गया है। फायरिंग मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी