फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dabangs beaten the couple, locked in the house

दबंगों ने दंपति को पीटा, मकान में जड़ा ताला

Fri, 19 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dabangs beaten the couple, locked in the house
दबंगों ने दंपति को पीटा, मकान में जड़ा ताला
विज्ञापन

करारी के खरगू का पूरा गांव में बुधवार सुबह हुई घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के खरगू का पूरा गांव में बुधवार सुबह जमीन के विवाद के चलते पड़ोस के दबंगों ने एक दंपति की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मकान में ताला भी बंद कर दिया। पीड़ित ने गुरुवार को एसपी से शिकायत की है।

खरगू का पूरा (अड़हरा) निवासी मंजू देवी ने बताया कि उसके मकान पर पड़ोस के दबंगों की काफी दिनों से नजर लगी हुई है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो बुधवार सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति श्रीचंद्र को भी पीटा। मकान में ताला जड़कर गृहस्थी का सामान बाहर फेंक दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित दंपति ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed