{"_id":"598f5e9a4f1c1be1408b4648","slug":"cut-off-electric-conection-for-non-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल दिया नहीं काट दी 121 उपभोक्ताओं की बत्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल दिया नहीं काट दी 121 उपभोक्ताओं की बत्ती
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत चोरी व बकाए की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को लाखों के बकाए पर जिम्मेदारों ने 121 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी तो चोरी के आरोप में 24 के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। बिना बिल दिए कनेक्शन काटे जाने से लोगों में गुस्सा है। इसके खिलाफ लोग सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
बिजली विभाग के चेयरमैन आलोक कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर एक्सईएन प्रभाकर पांडेय को विद्युत चोरी रोकने के लिए दिन रात अभियान चलाने का निर्देश दिया। चेयरमैन के निर्देश के क्रम में शनिवार को एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने मंझनपुर तो एसडीओ चायल इंद्रभान सिंह ने मनौरी, एसडीओ सिराथू ने स्थानीय उपखंड में छापेमारी की। तीनों उपखंड में छापेमारी के दौरान साढ़े 15 लाख के बकाए पर 121 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
चेकिंग के दौरान 18 उपभोक्ता ऐसे मिले जो मीटर से पहले जोड़ बनाकर विद्युत चोरी कर रहे थे तो छह उपभोक्ताओं के मीटर टेंपर पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। एक्सईएन ने प्रभाकर पांडेय ने बताया कि अवर अभियंताओं की टीम अब दिन व रात में छापेमारी कर विद्युत चोरी को रोकेगी। शनिवार को चले सघन चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप रहा। तीनों उपखंडों में चेकिंग अभियान चलाने वालों में एक्सईएन के अलावा जेई चंद्रशेखर आजाद, सौरभ मौर्य, केएल यादव, शिवबाबू निषाद, राघवेंद्र, महेंद्र वर्मा सहित दर्जन भर जेई व तीनों उपखंडों के एसडीओ शामिल रहे।