फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cultural news in kaushambi

मां कूष्मांडा के दर्शन को मंदिरों में उमड़ी भीड़

Fri, 07 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 07 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
cultural news in kaushambi
kaushambi
शीतलाधाम में गंगा स्नान के बाद हजारों भक्तों ने टेका माथा
विज्ञापन

कड़ा (ब्यूरो)। नवरात्र के पांचवे दिन भक्तों ने देवी मंदिरों, पूजा पंडालों में मां के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। शीतलाधाम कड़ा में भोर से ही गंगा स्नानकर भक्त मां का जयकारा लगाते हुए मंदिर पहुंचे। दिनभर में हजारों भक्तों ने मां शीतला के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन किया। मंदिर परिसर में पंडा समाज की ओर से आयोजित भंडारे में पहुंचे पूर्व मंत्री ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा।
बृहस्पतिवार को धार्मिक पर्व नवरात्र का पांचवा दिन रहा। इस दिन भक्तों ने मां के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन-अर्चन किया। इस क्रम में शीतलाधाम कड़ा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर दराज से पूर्व संध्या पर धाम पहुंचे भक्तों ने भोर में ही गंगा स्नान किया और जयकारा लगाते हुए मां शीतला के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन करने निकल पड़े। इस दौरान गंगा घाट से लेकर मंदिर मार्ग मां के जयकारों से दिनभर गुंजायमान रहा। बृहस्पतिवार को मां की दरबार में हजारों भक्तों ने माथा टेका। मां की दरबार में माथा टेकने पहुंचे पूर्व मंत्री मतेश चंद्र को मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने दर्शन कराया। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में पहुंचे पूर्व मंत्री ने कन्याओं को भोजन परोसा और दान देकर पुर्ण्याजन किया। इसी तरह मंझनपुर के दुर्गा मंदिर समेत जिले भर के अन्य मंदिरों, पूजा पंडालों में सुबह से लेकर देर रात भक्तों की भीड़ पूजन-अर्चन के लिए लगी रही।
विज्ञापन


नवदुर्गा और रामकथा से गुलजार है कादीपुर गांव
मंझनपुर (ब्यूरो)। मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित कादीपुर गांव इन दिनों नवदुर्गा और रामकथा से हर शाम गुलजार हो रहा है। हनुमान मंदिर में पं. बेधड़क महराज प्रवचन दे रहे हैं। मां अंबे की और श्रीराम कथा वह  सुना रहे हैं। बृहस्पतिवार को बेधड़क महराज ने भक्तों को बताया कि पांचवा दिन मां कूष्मांडा का है। मां का यह स्वरूप नारी शक्ति और मातृ शक्ति का बोध कराता है। कथा सुनने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। इस मौके पर प्रवचन सुनने के लिए तमाम श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीना में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर देखने उमड़ी भीड़
मंझनपुर (ब्यूरो)। आदर्श रामलीला कमेटी अमीना गोराजू में 60 साल से अनवरत रूप से रामलीला कमेटी का आयोजन किया जाता है। बृहस्पतिवार को रात नौ बजे से धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। दशहरे के दिन गांव में मेले का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दी है।

म्योहरा में हुई धनुष यज्ञ की लीला
कड़ा (ब्यूरो)। दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला में बृहस्पतिवार को धनुष यज्ञ का मंचन कलाकारों ने म्योहरा गांव में किया। धनुष यज्ञ देखने के लिए दारानगर, म्योहरा समेत आसपास के दर्जनभर गांवों के लोगों की भीड़ मंचन के दौरान जुटी रही। धनुष यज्ञ में पहुंचे तमाम राजा धनुष को उठा नहीं सके। अंत में गुरु आज्ञा पाकर प्रभु श्रीराम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही शिव धनुष दो खंड हो गया। धनुष के टूटते ही म्योहरा गांव जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।


भक्ति रस में डूबा ओसा, कोंड़र गांव
मंझनपुर (ब्यूरो)। नवरात्र के मौके पर ओसा और कोड़र गांव मां अम्बे की भक्ति रास में डूबा हुआ है। ओसा गांव के सुरेन्द्र कुमार राजपूत के दरवाजे पर बने पूजा पंडाल में कन्नौज से आए देवकी नंदन शास्त्री द्वारा देवी महिमा का बखान किया जा रहा है। इसी तरह ओसा चौराहे पर दो स्थलों पर बने पूजा पंडाल में देर रात तक भक्ति गीतों के कार्यक्रम का आयोजन होता है। कोड़र गांव में बनाए गए नव दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ देर रात तक भक्ति कार्यक्रमों का आनंद लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed