{"_id":"5a41193b4f1c1b96698bb156","slug":"youth-drawn-in-pond-people-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबा युवक, लोगों ने बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबा युवक, लोगों ने बचाई जान
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के हजरतगंत मोहल्ले की बस्ती के बीच स्थित तालाब में सोमवार की दोपहर ट्राली समेत एक युवक गिर पड़ा। तालाब में डूब रहे युवक की चीख सुन आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह युवक की जान बचाई। हादसे के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले के हसन मोहम्मद (22) के घर शादी का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वह ट्राली से लकड़ी की खेप लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर ट्राली समेत बस्ती के बीच स्थित तालाब में चला गया। हादसा देख आस-पास मौजूद बस्ती के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और तालाब में डूब रहे युवक की जान बचाते हुए बाहर निकाला।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पूरा तालाब गंदगी के साथ पनसोखवा से पटा हुआ है। जिसे साफ कराए जाने के लिए कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदारों को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद भी कोई पहल नहीं की गई। इसी तालाब में साल भर पहले मोहल्ले के शाहनवाज की डबूने से मौत हो गई थी। तालाब के कूडे़ में युवक फंस गया था। तालाब की सफाई नहीं कराए जाने से बस्ती के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।