{"_id":"592886b34f1c1b812d536817","slug":"young-man-drown-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में जिंदा समा गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना नदी में जिंदा समा गया युवक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 27 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघवल घाट पर शुक्रवार सुबह एक युवक यमुना नदी में समा गया। युवक साथियों के साथ नहाने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की। दो घंटे बाद शव नदी से बाहर निकाला गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पश्चिमशरीरा के घासीपुर गांव निवासी कृष्णमुरारी (22) पुत्र राजकरन बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी सिंघवल गांव गया था। शुक्रवार सुबह वह साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान साथी नदी पार करने की बात कहते हुए कूद पड़े। साथियों के देखते-देखते कृष्ण मुरारी गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
युवक को डूबता देख साथ रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर जब तक लोग उसे बचाते वह गहरे पानी में समा गया। यह देख साथी शोर मचाते हुए गांव पहुंचे और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक के नदी में डूबने की खबर मिलते ही घर-परिवार के लोग घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।