फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Yahoo husband consisting of peers animalism

हैवान पति ने साथियों से मिलकर की हैवानियत

Sat, 16 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 16 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरामुफ्ती इलाके में हैवान पति ने साथियों के साथ पत्नी से दरिंदगी की। अमानवीयता का विरोध करने पर बेरहमी से उसकी पिर्टाई भी की गई।  दरिंदों के चंगुल से छूटी विवाहिता ने बृहस्पतिवार को मंझनपुर पहुंच पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर देर रात पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक समेत अन्य दरिंदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जिले की रहने वाली एक युवती की शादी पुरामुफ्ती इलाके के एक गांव में हुई है। विवाहिता ने बताया कि पखवारे भर पहले पति ने साथियों के साथ मिलकर बंधक बना उसके साथ हैवानियत की। अमानवीयता का विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। हवस मिटाने के बाद दरिंदें दरिंदगी की कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पखवारे भर भटकने के बाद बृहस्पविार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन


 देर रात पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय के निर्देश पर पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने हैवान शौहर समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पुरामुफ्ती विनोद यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed