{"_id":"5845b5ca4f1c1be672448279","slug":"women-raip-kokhraaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी के बाद महिला को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगी के बाद महिला को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
कोखराज इलाके में भयाहू की अस्मत लूटने के बाद कलयुगी जेठ ने मायके से नगदी लाने की जिद कर उसे घर से निकाल दिया। लाचार विवाहिता दरिंदे से रहम की भीख मांगती रही। किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से की भी गुहार लगाई पर उसे सिर्फ धमकी मिली।
कोखराज इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक मुंबई में रहकर कमाई करता है। घर पर उसकी पत्नी परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती है। विवाहिता ने बताया कि पति के परदेश जाने के बाद हैवान बने कलयुगी जेठ ने पखवारे भर पहले उसकी आबरू लूट ली। जेठ की करतूत उसने परिजनों को बताई तो उन लोगों ने भी कुछ नहीं किया। सप्ताह भर पहले जेठ ने सास, ससुर से मिल मायके से नगदी लाने के बाद ही घर में रहने की धमकी देते हुए महिला को घर से निकाल दिया। तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।