फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women killed in kaushambi

महिला की गला घोंटकर हत्या

Sat, 07 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 07 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
women killed in kaushambi
crime
महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की एक महिला की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई। महिला का शव खेत में फेंक दिया गया। सुबह जानकारी होने पर हंगामा मच गया। शव फेंके जाने का स्थान फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में काफी देर तक महेवाघाट और धाता पुलिस के बीच मामला सीमा विवाद में फंसा रहा। करीब चार घंटे बाद महेवाघाट थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महेवाघाट पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फौरी तौर पर पुलिस को जांच में पता चला है कि घटना महुआ बीनने के विवाद में झगड़े को लेकर हुई है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र स्थित हिनौता गांव के पास से फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र की शुरूआत होती है। हिनौता के पूर्व प्रधान संजय सिंह का खेत धाता क्षेत्र में है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह धाता थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास पूर्व प्रधान संजय सिंह के खेत में एक महिला का शव मिला। कुछ देर में वहां सैकड़ों की भीड़ लग गई। लोगों ने शव की शिनाख्त हिनौता की रहने वाली उजरिया देवी पत्नी श्यामलाल के रूप में की। जानकारी होने पर उसके परिजन रोते बिलखते वहां पहुंचे। शव के पास एक डंडा पड़ा था। अंदेशा है कि महिला का गला डंडे से घोंटा गया है। शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए है। सूचना पर महेवा घाट पुलिस पहुंची। सीमा विवाद होने पर एसपी कौशाम्बी ने एसपी फतेहपुर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद धाता पुलिस पहुंची। मगर वहां की पुलिस ने शव कब्जे में लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि 28 अप्रैल को हिनौता की रहने वाली उजरिया और गांव के गुलाब सिंह की पत्नी के बीच महुआ बीनने के विवाद में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उजरिया और उसके पति श्यामलाल ने मिलकर गुलाब की पत्नी को पीटा था। मामले में पुलिस ने श्यामलाल का धारा 151 में चालान किया था। जिससे दोनों पक्षों में तनातनी थी। पति श्याम लाल ने पत्नी की हत्या के आरोप में गुलाब सिंह, उसके बेटे अशोक, अभिषेक और आलोक के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

 गांववालों की मानें तो तो बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे उजरिया के घर से लड़ने-झगड़ने की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद हिनौता पुलिस चौकी से सिपाही पहुंचे। इसके बाद मामला ठंडा हो गया। वहीं उजरिया की बेटी नेहा(15) की मानें तो करीब नौ बजे चार लोग आए और उसकी मां को उठा ले गए। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब सिपाही पहुंचे थे तो फिर उन्होंने क्या कार्रवाई की।


 गांव वालों की मानें तो महुआ बीनने के विवाद में झगड़े के बाद कई दिन से उजरिया कह रही थी कि वो लोग उसे मार डालेंगे। आखिरकार उसे मार ही डाला गया। ऐसे में बच्चे नेहा, इंद्रजीत और गोलू का रो-रोकर बुरा हाल है। पति श्यामलाल मजदूरी करता है। पत्नी की हत्या से उसका भी हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed