{"_id":"58b86a324f1c1b7835830ffa","slug":"women-burn-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में महिला को पीटकर जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में महिला को पीटकर जिंदा जलाया
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझियारी दुल्हनियापुर गांव में ससुराल वालों ने महिला को पीटकर जिंदा जला दिया। आरोप है कि दहेज में नगदी न दिलाने पर घटना को अंजाम दिया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर कौशाम्बी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली के उमरा गांव की रहने वाली शीला देवी पुत्री लल्लू सिंह की शादी दो साल पहले कौशाम्बी थाने के मझियारी गांव में फूलसिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति के साथ ससुराल के लोग मायके से 80 हजार नगदी दिलाने की मांग कर रहे थे। ससुरालियों का कहना था कि उसके घर वालों ने देने का वादा किया था। विवाहिता पर दबाव पड़ा तो उसने दहेज की रकम दिलाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज ससुरालियों ने 28 फरवरी की रात विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह घर के भीतर तड़प रही थी। ससुरालियों ने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए विवाहिता को घर के भीतर ही जिंदा जला दिया।
इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वालों ने बिना मायके वालों को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, बेटी की मौत की खबर दूसरे दिन मृतका के पिता लल्लू को मिली तो वह भागकर गांव पहुंचा। मोहल्ले वालों ने हकीकत बताई तो उसने गुरुवार को कौशाम्बी थाने की पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति फूलसिंह व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर संगम लाल मिश्र ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
कोखराज के हसनपुर गांव में ब्याही युवती को दहेज के लिए ससुरालियों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के कायमपुर गांव की रहने वाली निराशा देवी की शादी तीन साल पहले कोखराज कोतवाली के हसनपुर गांव में बरमदीन के साथ हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। ससुराल के लोग उससे मायके से एक लाख रुपये मांगकर लाने का दबाव बनाते रहते हैं। आरोप है कि पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर सात दिन पहले पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने उसे बेरहमी से पीटते हुए जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसके बाद उसे घर से भगा दिया। पिटाई से घायल विवाहिता मायके आई। विवाहिता के पिता सोहन लाल गुरुवार को कोखराज कोतवाली में तहरीर दी। साथ ही बेटी को लेकर मंझनपुर पहुंचा और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने कोखराज कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।