फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   without water peacock death

प्यास से व्याकुल राष्ट्रीय पक्षी ने तोड़ा दम

Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
आसमान से बरसती आग और उमसभरी गर्मी से जनमानस के साथ पशु-पक्षी भी व्याकुल है। बृहस्पतिवार को सैनी के मटियरा गांव में प्यास से व्याकुल एक राष्ट्रीय पक्षी मोर ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की मानें तो वह प्यास से व्याकुल होकर जंगल से गांव आया था। जब तक वह हैंडपंप के समीप पानी पीने का प्रयास करता मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दोआबा में तेज धूप के साथ उमसभरी गर्मी से लोगों के साथ पशु-पक्षी व्याकुल है। पुरवा हवा के थमने से सुबह धूप निकलते ही आसमान से आग बरसने लगती है। गर्म हवाओं के कारण लोगों को चेहरे के झुलसने का एहसास होता था। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से हीे दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा था। मौसम में अचानक आई नमी से सुबह-शाम लोग राहत महसूस कर रहे थे। मगर दो दिन से मौसम का मिजाज फिर से सख्त हो गया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मटियरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम प्यास से व्याकुल राष्ट्रीय पक्षी जंगल से उड़ते-उड़ते गांव पहुंचा।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो पलभर में उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय पक्षी की मौत देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग के अफसर घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद राष्ट्रीय पक्षी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते तालाबों और पोखरों में पानी नहीं भरवाया जा रहा है। जिसके चलते आमजन के साथ बेजुबान भी मौत के गाल में समा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed