{"_id":"5cf967b3bdec22073706e4df","slug":"villagers-are-in-fear-from-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अज्ञात’ के खौफ से दहशत में तीन गांव के ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
‘अज्ञात’ के खौफ से दहशत में तीन गांव के ग्रामीण
Fri, 07 Jun 2019 12:54 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली पुलिस की कस्टडी से फरार मुलायम सिंह की लाश फांसी पर लटकी मिलने के बाद हुए बवाल ने तीन गांवों के लोगों का सुख-चैन छीन लिया है। हो, भी क्यों न। इंस्पेक्टर मंझनपुर की तहरीर पर दर्ज एक मामले में तीनों गांवों के 279 लोगों को नामजद जो किया गया है। इनमें से 250 के साथ नफर (अज्ञात) शब्द जोड़ा गया है। ऐसे में ग्रामीणों को हर पल पुलिस की गिरफ्तारी का खतरा सता रहा है।
सदर कोतवाली के बहादुरपुर गांव के मुलायम सिंह पर पड़ोस की एक लड़की को भगा ले जाने का आरोप था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक को तलाश कर रही थी। रविवार को मुलायम गांव पहुंचा तो प्रधान के कहने पर उसे कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। इस बीच मुलायम कस्टडी से भाग निकला और सोमवार को बहादुर गांव के समीप उसकी लाश पेड़ पर फांसी से लटकी मिली। घटना को लेकर मंगलवार को गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। सात पुलिस कर्मियों को चोटें आई। इस मामले में पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी थी। मामले में कोतवाल उदयवीर सिंह की तहरीर पर जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उससे ग्रामीणों की नींद उड़ी है।
खासकर युवा वर्ग गांव छोड़कर पलायन कर गया है। कोतवाल की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 332, 336, 353, 341, 504 और 7 क्रिमनल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसमें बहादुरपुर गांव के निजामुद्दीन सहित 15 अज्ञात, ओसा के जीतेंद्र पाल सहित आठ अज्ञात, सिरचनपुर के बच्चा लोधी सहित तीन अज्ञात और 250-300 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। ऐसे में तीनों गांवों के लोग पलायन किए हुए हैं। बुधवार को ईद की व्यस्तता के कारण रात को पुरुष गांव लौटे लेकिन भोर में ही वह फिर गोपनीय ठिकाने पर चले गए हैं। तीनों गांवों की गलियों में सन्नाटा है। पेड़ के नीचे ताश के पत्ते फेंटने वाले लोग भी नहीं दिख रहे हैं। ज्यादातर घरों में दरवाजे जरूरी काम से ही खुलते हैं।