फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   use of the illegal letter pad of cm

सीएम के फर्जी लेटरपैड से पास कराते थे ओवरलोड वाहन

Sat, 19 Jan 2019 12:25 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे वाहन पास कराने के लिए अब सीएम के फर्जी लेटरपैड का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। यहां बालू लदे पकड़े गए ओवरलोड ट्रक के चालक के पास से सीएम योगी आदित्यनाथ का फर्जी लेटरपैड मिला है। यही नहीं लेटर पैड में ओवरलोड वाहन को पास कराने की अनुमति भी थी। इसके अलावा ट्रक चालक के पास से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पीए का विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुआ है। मामले में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पुलिस ने फैजाबाद निवासी ट्रक मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले सदर कोतवाली पुलिस ने ओसा-समदा के बीच बालू लदा एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा था। कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि चालक के पास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लेटर पैड मिला। इसके अलावा उसके मोबाइल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पीए प्रभाकर मौर्य का विजिटिंग कार्ड व्हाटसएप पर मिला। चालक की गाड़ी के कागजात भी संदिग्ध दिखे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी अफसरों को दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर पत्र की हकीकत खंगाली गई तो वह फर्जी निकला। इस पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले ट्रक मालिक राजवन निवासी मुमताज नगर (थाना क्षेत्र इनायत नगर) फैजाबाद के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed