{"_id":"db323fcbc908c69addb91c8b81f529d0","slug":"uncontrollable-truck-crushed-the-innocent-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने मासूम को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 08 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरमपुर (कौशाम्बी)। घर के सामने सड़क किनारे खेल रही डकशरीरा गांव के विनोद पांडेय की चार वर्षीय बेटी रिंसी की बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। महेवाघाट की ओर से आ रहे गेहूं लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया था। बालिका को कुचलकर भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दबोचकर पीटा। हालांकि वह गांववालों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम बालिका की मौत के बाद घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के डकशरीरा गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय किसान है। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। इनमें रिंसी (4) तीसरे नंबर पर थी। विनोद ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह रिंसी घर के सामने सड़क किनारे खेल रही थी। तभी महेवाघाट की ओर गेहूं लेकर आ रहे मिनी ट्रक ने उसे रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आने से रिंसी की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ बालिका का शव सड़क पर पड़े देख आसपास रहे लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े। साथ ही गांववालों ने पीछा कर ट्रक चालक को भी धर दबोचा।
पकड़ते ही लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान वह ग्रामीणों के चंगुल से किसी तरह छुड़ा ट्रक छोड़कर भाग निकला। सड़क हादसे में बालिका की मौत की खबर लगते ही मौके पर पहुंची महेवाघाट कोतवाली ने घटना की छानबीन की। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम बच्ची की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी रामेन्द्र तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।